deogopalganj.edn@gmail.com +91-8544411336
Accessibility

विद्यार्थी दर्पण

विद्यार्थी दर्पण

विद्यार्थी दर्पण

PDF Hindi 25 views 12 downloads
Authors
Er. Manish Kumar
Publication / Publisher
Teachers of Bihar, District education Office gopalganj
Classes
Teachers, Class VI, Class VII, Class VIII, Class X, Class XI, Class XII
Subjects
General
Publication Date
28 Apr 2026
ISBN
Not specified
Total Pages
28

गोपालगंज में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल के रूप में “विद्यार्थी दर्पण” त्रैमासिक पत्रिका का शुभारंभ 28 अप्रैल को जिला पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी योगेश कुमार के कर-कमलों द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आयोजित हुआ। “विद्यार्थी दर्पण” पत्रिका जिला शिक्षा विभाग, गोपालगंज एवं Teachers of Bihar के संयुक्त तत्वावधान में प्रकाशित की गई है। पत्रिका का उद्देश्य विद्यार्थियों को ज्ञान, विज्ञान, नवाचार, कौशल, करियर मार्गदर्शन एवं आधुनिक तकनीक से जोड़ना है। पत्रिका के प्रधान संपादक मनीष कुमार हैं, जो उच्च विद्यालय लरौली में कंप्यूटर विज्ञान के शिक्षक हैं। वहीं पत्रिका के तकनीकी विकास एवं डिज़ाइन में शिवेंद्र प्रकाश सुमन का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस पत्रिका में विज्ञान एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), पर्यावरण एवं स्वच्छ ऊर्जा, प्रेरक लेख, पुस्तकों एवं कहानियों, करियर एवं जीवन कौशल जैसे विषयों को आकर्षक एवं सरल रूप में प्रस्तुत किया गया है। यह पत्रिका माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी होगी। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि “विद्यार्थी दर्पण” विद्यार्थियों में नई सोच, आत्मविश्वास एवं रचनात्मकता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Resource Viewer

Use this page to read, flip, and inspect the resource.
Flipbook viewer is enabled for this PDF resource.

Suggested Books

Based on similar class, subject, publication, and file type.