deogopalganj.edn@gmail.com +91-8544411336
Accessibility
गोपालगंज में ऑनलाइन शिक्षा पहल की शुरुआत, सरकारी शिक्षक लेंगे लाइव कक्षाएं News 13 May 2026 | 116 views

गोपालगंज में ऑनलाइन शिक्षा पहल की शुरुआत, सरकारी शिक्षक लेंगे लाइव कक्षाएं

जिला शिक्षा विभाग, गोपालगंज द्वारा विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ऑनलाइन कक्षाओं का शुभारंभ किया गया है।

इस पहल के अंतर्गत जिले के सरकारी विद्यालयों के शिक्षक निर्धारित समय-सारणी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से कक्षाओं का संचालन करेंगे। इसका उद्देश्य 10 वीं और 12 वीं बोर्ड के विद्यार्थियों को नियमित, सुलभ एवं प्रभावी शिक्षण उपलब्ध कराना है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी  ने सभी संबंधित विद्यालयों एवं शिक्षकों से कार्यक्रम के सफल संचालन में सक्रिय सहयोग सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।